इसी ट्रैक्टर से गोवंशो को लाए थे आरोपी। संवाद
धौरहरा। ट्रॉलियों में गोवंश अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने नयागांव के ग्राम प्रधान के भतीजे अनूप वर्मा पर मुकदमा दर्ज कराया है।
गो रक्षक रिंकू पांडेय ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि रविवार की रात करीब नौ बजे गांव नयागांव के प्रधान के भतीजे अनूप वर्मा 15 से 20 लोगों के साथ पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में गोवंशों को भरकर कोनिया गांव के पास छोड़ने आए थे। पता चला तो ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा लिया। आरोपी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भगा ले गए। दो वाहनों को ग्रामीणों ने अपने कब्जे में ले लिया। इन वाहनों में छह गोवंश मृत मिले।
कई गोवंश भूख प्यास से तड़प रहे थे। सूचना पर पहुंची धौरहरा पुलिस ने दोनों वाहनों को गोवंशों समेत कब्जे में ले लिया। गो-सेवा समिति परौरी के रिंकू पांडेय व ग्रामीणों की तहरीर पर नयागांव प्रधान के भतीजे अनूप वर्मा पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।