मझगईं के कोठिया में रपटा पुल न बनने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
मझगईं। कई सालों से जर्जर पड़े कोठिया के रपटा पुल को न बनाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया।
बरसात होने से रपटा पुल पर दो फिट से अधिक पानी चलने लगा है। रेलिंग विहीन रपटा पुल से जान जोखिम में डालकर ग्रामीण गुजर रहे हैं। कई बार इसको बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिए गए लेकिन इसपर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
रविवार को ग्रामीणों ने पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। साथ ही क्षतिग्रस्त रपटा पुल से निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान गुड्डी देवी, सुनीता देवी, मीना देवी, शिवराम, ओमप्रकाश, गोविंद, रंजीत समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद