पलिया के बड़ागांव निवासी मृतक विकास उर्फ मंगल की फाइल फोटो।
पलियाकलां। 24 अगस्त की देर रात कार की टक्कर से घायल युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए हंगामा किया।
बड़ागांव अतरिया गांव निवासी अजय सिंह का 23 वर्षीय पुत्र विकास उर्फ मंगल सिंह वाहन चालक था। 24 अगस्त की रात को वह संपूर्णानगर की तरफ से आ रहा था। इस दौरान नौरंगपुर के पास एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। लखनऊ में शनिवार रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शव जब घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया।
बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। कार्रवाई होगी, लेकिन परिजन ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। पीएम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कही, तब जाकर परिजन माने और शव का अंतिम संस्कार किया। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ एमबी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। छानबीन की जाएगी। जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।
पलिया के बड़ागांव निवासी मृतक विकास उर्फ मंगल की फाइल फोटो।