जनार्दन पुरवा प्राथमिक विद्यालय परिसर में किसानो ने बंद किए छुट्टा जानवर
धौरहरा। तहसील क्षेत्र में किसानों से फिर से छुट्टा जानवरों को इकट्ठा कर प्राथमिक स्कूल में भर दिया।
ब्लॉक रमियाबेंहड़ में छुट्टा जानवर किसानों की फसल तबाह कर रहे हैं। इससे आजिज आकर ग्राम पंचायत सकंल्पा के मजरा जनार्दनपुरवा के किसानों ने छुट्टा जानवरों को प्राथमिक विद्यालय परिसर में बंद कर दिया। अभी तक किसी भी विभाग का जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा है।
आक्रोशित किसान स्कूल के सामने डटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि छुट्टा जानवर किसानों की खून पसीने की कमाई कुछ ही देर में चट कर जाते हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। संवाद