फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बकाया न मिलने से नाराज रसोइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विलोबी में प्रदर्शन करते रसोइए    स्रोत:संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सोमवार को संयुक्त रसोइया मोर्चा उप्र के तत्वावधान में सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए रसोइयों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। रसोइया छह महीने से मानदेय न मिलने से नाराज थे। धरना प्रदर्शन की जानकारी होने के बाद आनन-फानन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने डेढ़ माह का मानदेय उनके खातों में भेज दिया।
विज्ञापन

संयुक्त रसोइया मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कैलाश कुमार कश्यप ने रसोइयों का आर्थिक उत्पीड़न बंद करने, मानदेय 10 हजार प्रतिमाह करने के अलावा मानदेय समय पर देने की मांग की। इसके अलावा लंबित मांगों का भी जल्द से जल्द निराकरण करने की मांग की है। कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण छह माह से मानदेय नहीं मिला इससे रसोइया आर्थिक तंगी व भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। घर चलाने के लिए रसोइया कर्ज लेने को विवश हैं।
इसके अलावा संघ की जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता ने पाल्य की शर्त हटाने, सेवा नियमावली बनाने की बात कही। जिला महामंत्री संगीता मौर्य, तेज नरायन, रानी देवी ने छात्र संख्या कम होने पर रसोइयों को न हटाने और हटाए गए रसोइयों को पुनः कार्य पर लेने की मांग की। धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद विभाग ने डेढ़ महीने का तीन हजार रुपये मानदेय रसोइयों के खातों में भेज दिया है। धरना प्रदर्शन के दौरान रानी, रामभोली, मंशाराम, रेनू, बिट्टो, राकेश, शकुंतला, वैजन्ती, शिवप्रसाद आदि रसोइया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें