फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अवैध संबंधों से नाराज साले ने की थी जाबिर की हत्या

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में शहर में हुई हत्या का मुख्य आरोपी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के हिदायतनगर मोहल्ले में दो दिन पहले रिक्शा चलवाने वाले ठेकेदार जाबिर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक जाबिर के साले ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंधों से नाराज होकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी रौनक अली निवासी ग्राम पसुरा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद कर उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि 31 मार्च को कोतवाली सदर पर थाना के मोहल्ला हिदायतनगर में जाबिर शाह की हत्या के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मृतक के साले रौनक अली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक जाबिर रिश्ते में उसका बहनोई था।
जाबिर के कई वर्ष उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। इस बात से नाराज होकर रौनक अली ने साजिश रची। जब जाबिर सुबह नमाज पढ़ने जा रहा था, तभी मोड़ पर बांके से वारकर हत्या करने के बाद शव एक प्लॉट में डाल दिया। एसपी ने 48 घंटे में घटना का खुलासा करने वाली टीम को 20,000 का नकद पुरस्कार प्रदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें