फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कार्रवाई न होने से नाराज विधायक ने लौटाई सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नौ अक्तूबर को अर्बन कोआपरेटिव बैंक में डेलीगेट पद के नामांकन के दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा की पिटाई का मामला बढ़ता जा रहा है। तहरीर दिए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से क्षुब्ध विधायक ने बढ़ाई गई पुलिस सुरक्षा वापस कर दी है।
विज्ञापन

इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि एसपी गणेश प्रसाद साहा ने ऐसी किसी भी जानकारी से इन्कार किया है। रविवार को इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें एएसपी पूर्वी और सीओ विधायक के घर से वापस आते दिखाई दे रहे हैं।
बीते बुधवार को चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने सदर विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मार दिया था। खबर मिलते ही समर्थकों में आक्रोश फैल गया था और करीब छह घंटे तक बैंक के बाहर खीरी रोड पर हंगामा चला था। घटना के तीसरे दिन शुक्रवार को विधायक के हजारों की संख्या में एकत्र हुए समर्थकों ने जमकर हंगामा और डीएम कार्यालय का घेराव किया था। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने आक्रोशित समर्थकों को शांत कराते हुए दो दिन में कार्रवाई किए जाने की बात कहते हुए प्रदर्शन समाप्त कराया था।
विज्ञापन

रविवार तक घटना के 100 से अधिक घंटे बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होते देख नाराज विधायक ने बढ़ाई गई सुरक्षा (दो गनर) वापस कर दी। मामले की जानकारी होते ही एएसपी पूर्वी पवन गौतम और सीओ सिटी रमेश चंद्र तिवारी विधायक के आवास पहुंचे। जहां पर विधायक ने दोनों अधिकारियों से मिलने को मना करते हुए सुरक्षा वापस लेने की बात कही। दोनों अधिकारियों ने नाराज विधायक को मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।
बढ़ता जा रहा समर्थकों में आक्रोश
कार्रवाई न होने से नाराज विधायक के समर्थकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भले ही अपनी कमियों को छिपाने के लिए पुलिस-प्रशासन सुरक्षा वापस दिए जाने का मामला संज्ञान में न होने की बात कह रहा हो, लेकिन विधायक के करीबी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। समर्थकों का कहना था कि विधायक योगेश वर्मा ने अपनी सुरक्षा में तैनात सिपाही विक्की सागर और मुकेश को वापस कर दिया है। आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस मामले में कई समर्थकों ने सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में ये भी लिखा है कि सोमवार को सदर विधायक मुख्यमंत्री से मिलेंगे, जिसके बाद कोई निर्णय होगा। सूत्र बताते हैं कि विधायक लखनऊ रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद विधायक की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। विधायक योगेश वर्मा द्वारा सुरक्षा वापस किए जाने के मामले में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
गणेश प्रसाद साहा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें