लखीमपुर खीरी। सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर अज्ञात व्यक्ति सदर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती के अश्लील फोटाे व वीडियो पोस्ट कर रहा है। परेशान युवती ने साइबर थाने में तहरीर देकर रिपेार्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से इंस्टाग्राम पर तीन अलग-अलग एकाउंट बनाए हैं। आरोपी आईडी के माध्यम से उसके फाॅलोवर्स को चैट और फोन कॉल कर बात करने की धमकी दे रहा है। आरोपी उनसे रुपयों की भी मांग कर रहा है। रुपये न देने पर जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता का कहना था कि अज्ञात नंबरों से उसके मोबाइल नंबर पर फोन कॉल आ रहे हैं। संवाद