फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आज्ञात वाहन ने वृद्ध महिला को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर-गोला हाईवे पर फरधान पेट्रोल पंप के निकट रात करीब आठ बजे अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध महिला को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत होगई।
विज्ञापन

थाना फरधान पचपेड़वा गांव निवासी रामदेवी (85) पत्नी इन्द्रपाल घर से शौच के लिए जा रही थीं। सड़क पार करते समय गोला-लखीमपुर मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में उनके दोनों पैर टूट गए। वे गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। पुलिस ने उन्हें सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर प्रद्युम्न शुक्ला ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन उमेशपाल पुत्र सूर्यपाल ने बताया कि रामदेवी का मकान घटनास्थल के पास में ही था। प्रभारी एसओ रविंद्र सोनकर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवाया गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलते मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें