फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कलह में बुजुर्ग महिला ने नदी में लगाई छलांग

विज्ञापन
नदी से बाहर निकली महिला ।संवाद
विज्ञापन
महेवागंज। घर में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद बुजुर्ग महिला ने मंगलवार सुबह शहर की उल्ल नदी में पुल से छलांग लगा दी। शोर सुनकर नदी के आसपास मौजूद लोगों ने महिला को डूबने से बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर के मोहल्ला लालता क्रेशर निवासी महिला ललिता पत्नी मुन्नी लाल ने बताया कि एक सहायता समूह से उसने पैसा ले रखा है। जिसकी हर हफ्ता किश्त देनी होती है। कामकाज के लिए पैसा उसने अपने छोटे बेटे को दे दिया था। बेटे से किश्त देने को कहा तो उसने मना कर दिया। वह दूसरों के घरों में झाड़ू पोंछा करके किसी तरह किश्त का पैसा चुका रही है।
पिछले दो माह से बचत न होने से वह किश्त अदा नहीं कर पाई। छोटे बेटे से मांगा तो वह विवाद पर उतर आया। आहत होकर बुधवार सुबह उल्ल नदी पुल पर पहुंची और नदी में कूद गई। महिला को डूबते देख नदी के पास कपड़े धो रहे और लोहा पीटने वालों ने महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कुछ साल पहले पति की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने बताया, पैसों को लेकर महिला का घरवालों से कुछ विवाद हुआ था। इससे आहत होकर वह नदी में कूद गई थी। महिला को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें