फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत

Wed, 28 Oct 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
फाइल फोटो निर्मला देवी।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। हाईवे बाइपास पार करते समय बुधवार सुबह अज्ञात वाहन से टकराकर वृद्धा की मौत हो गई। बाइपास के निकट श्याम नगर कॉलोनी निवासी रामसहारे ने बताया कि उनकी मां निर्मला देवी (60) पत्नी स्वर्गीय सकटू बाईपास के दूसरी ओर एक मकान में साफ-सफाई करने गई थीं। सुबह करीब नाै बजे घर आते समय जब वह बाइपास पार कर रही थीं तो किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। निर्मला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। वाहन की तलाश कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें