फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पीलीभीत जेल से कैदी को लखनऊ ले जा रही एंबुलेंस कंबाइन से टकराई

विज्ञापन
कंबाइन से टकराई कैदी को लेकर जा रही एंबुलेंस
विज्ञापन
संसारपुर। पीलीभीत जेल से बीमार कैदी को इलाज के लिए लखनऊ ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक सिपाही और एंबुलेंस सहायक घायल हो गया। बाद में दूसरी एंबुलेंस से कैदी को लखनऊ भेजा गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात पीलीभीत जेल में बंद एक कैदी धर्मेंद्र पुत्र रामबरन के बीमार हो जाने पर उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। पुलिस कैदी को एंबुलेंस से इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी। इसी दौरान गोला-खुटार हाईवे पर लाल्हापुर गांव के पास यह एंबुलेंस एक कंबाइन से टकरा गई। इस हादसे में पीलीभीत जिले का कांस्टेबल डिंकू और एंबुलेंस सहायक पवन कुमार पुत्र धर्मेंद्र घायल हो गए।
संसारपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रभात गुप्ता ने बताया कि हादसे में घायल कांस्टेबल डिंकू और एंबुलेस सहायक पवन कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला भेज दिया गया। दूसरा कांस्टेबल अंकुश तोमर कैदी धर्मेंद्र को दूसरी एंबुलेंस से लेकर लखनऊ रवाना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें