फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह-2023: नई पीढ़ी को तैयार करना शिक्षकों की जिम्मेदारी

विज्ञापन
दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और डीएम महेद्र बहादुर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के साथ साथ सामाजिक सरोकारों से संबंध रखने वाले अमर उजाला ने मंगलवार को होटल द एलीट इन में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह 2023 का आयोजन किया। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले 21 शिक्षकों को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने स्मृति चिन्ह देते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षकों की महती भूमिका है, शिक्षक ही नौनिहालों के जीवन को दशा और दिशा देते हैं, जो आगे चलकर देश को संभालते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में कैबिनेट और लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, विशिष्ट अतिथि डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सीडीओ अनिल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान निजी और सरकारी शिक्षा संस्थान से जुड़े 21 शिक्षक व शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि नई पीढ़ी को शिक्षा, दिशा और संस्कार शिक्षक ही देते हैं। यह देश के प्रति बहुत बड़ा योगदान है। आप जो शिक्षा देंगे, आने वाली पीढ़ियों में वहीं संस्कार जाएंगे। कोई कितना भी बड़ा हो जाए अपने शिक्षको की बातों को भूल नहीं सकता।
जितिन प्रसाद ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। जबकि, सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में भी शिक्षा के क्षेत्र में स्थिति बदली है। पिछले कुछ सालों में नकल बंद हुई है। रिजल्ट सही समय पर आने लगा है।
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा के अगले दिन हो रहे इस कार्यक्रम में सभी शिक्षकों से यही अपील है कि बदलते देश और नई व्यवस्थाओं के दौर में छात्र-छात्राओं को शिक्षा देने के साथ ही सशक्त भी बनाएं, ताकि वह आने वाले समय में देश के नए बदलाव को आत्मसात कर सकें। सिर्फ नंबरों पर केंद्रित न रहें, बल्कि शिक्षा को रोजगारपरक और रुचिकर बनाएं।

दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और डीएम महेद्र बहादुर

दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और डीएम महेद्र बहादुर

दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और डीएम महेद्र बहादुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें