फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मीट व्यापारियों का आरोप... पैसा मांग रहे कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी कस्बे के मीट व्यापारी शुक्रवार को एसपी और डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने शिकायतीपत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है कि मोहम्मदी कोतवाल इंद्रजीत ने मीट की दुकानों को बंद करवा दिया है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि शासन द्वारा बनाए गए मानकों का पालन करते हुए वह सब अपनी दुकान चला रहे हैं। उनके पास मीट बिक्री का लाइसेंस भी है। फिर भी कोतवाल उनकी दुकानें खुलने नहीं दे रहे हैं। व्यापारियों का आरोप है कि वह पैसा मांग रहे हैं और धमकी देते हैं।
व्यापारियों ने यह भी बताया कि एसडीएम मोहम्मदी डाॅ. अवनीश कुमार व सीओ अरुण सिंह ने मीट विक्रेताओं की दुकानों को खोलने का आदेश दिया और जिन लोगों के लाइसेंस नहीं बने हैं, उनको 15 दिन के अंदर बनवा लेने की छूट भी प्रशासन से दी गई थी।
विज्ञापन

व्यापारियों ने मांग की है कि लाइसेंस धारक मीट विक्रेताओं को रोजगार करने पर लगी रोक को हटाया जाए। साथ ही कोतवाली मोहम्मदी प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने आए मीट व्यापारियों के साथ पूर्व एमएलसी शशांक यादव, सपा नेता क्रांति कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

-
मीट व्यापारी, जिनके पास लाइसेंस है, वह नियम के अनुसार दुकानें खोल सकते हैं। यह दुकानदार इसकी आड़ में तमाम और काम भी करते हैं। चिकित्सीय परीक्षण के बाद ही मीट की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन

इंद्रजीत सिंह, कोतवाली प्रभारी मोहम्मदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें