पलियाकलां। मोहल्ला रंगरेजान तृतीय निवासी एक महिला ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। इसमें उसने एक गैस एजेंसी संचालक पर उसके पति की नौ माह की तनख्वाह न देने का आरोप लगाया है। साथ ही फर्जी तरीके से फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
मोहल्ला रंगरेजान तृतीय निवासी आरती यादव पत्नी संजय यादव ने एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उसके पति एक गैस एजेंसी पर बरसों से काम कर रहे हैं। आरोप है कि उक्त गैस एजेंसी मालिक ने नौ माह के आठ हजार रुपये के हिसाब से 72000 रुपये तनख्वाह के नहीं दिए हैं।
तनख्वाह न मिलने पर जब पति ने काम पर जाने से मना कर दिया तो घर आकर गैस एजेंसी मालिक ने पति की अनुपस्थिति में उससे अभद्रता की। मामले में पति की तनख्वाह उक्त गैस एजेंसी मालिक से दिलवाने की मांग की है। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। संवाद