मोहम्मदी। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के एक युवक पर सात वर्षीय पुत्री को जबरन उठा ले जाने का आरोप लगाया है। पुत्री को ले जाते देख ग्रामीणों ने आरोपी को देखा है।
क्षेत्र के एक गांव में 29 अप्रैल को आठ बजे रात को पड़ोस में डीजे चल रहा था। पीड़ित की सात वर्षीय पुत्री वहीं पर खेल रही थी, तभी रछेला बाजिदपुर निवासी लखबिंदर उठा ले जा रहा था। ग्रामीणों को भनक लगी तो गांव से दो किमी दूर पुत्री और आरोपी को पकड़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को अपने साथ लाई। पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी हिरासत में हैं। संवाद