फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी वायरस को लेकर अलर्ट जारी, डीएम ने पशु मेला व बाजार पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पशुओं में फैल रहे लंपी वायरस के संक्रमण को लेकर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अलर्ट जारी किया है। उन्होंने पूरे जनपद में कहीं भी पशु मेला व बाजार लगाने पर पूर्णतया रोक लगा दी है। साथ ही दूसरे जनपदों से पशुओं को लाने पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पशुओं में विषाणुजनित लंपी बीमारी संक्रमण के निवारण के संबंध में पशुपालन एवं डेयरी विभाग भारत सरकार व अपर मुख्य सचिव पशुधन विभाग द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद खीरी में पड़ने वाले समस्त वार्ड, चेकपोस्ट पर निगरानी सक्रिय किए जाने के साथ अन्य किसी जनपद से पशुओं का जनपद में अग्रिम आदेशों तक प्रवेश पूर्णतया रोक दिया जाए। उन्होंने एसपी को पत्र भेजकर सभी पुलिस चौकी प्रभारियों को अपने स्तर से गाय-भैंसों का जनपद में प्रवेश प्रतिबंधित करने के लिए कड़े दिशा निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है। संदिग्ध लक्षण पाए जाने पर पशुुओं का तुरंत समुचित इलाज कराने के लिए पशुपालन विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें