फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर बढ़ी चौकसी, नेपाल जाने वालों की कड़ी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। लखनऊ में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद जारी हाई अलर्ट के बाद सोमवार को भी बॉर्डर पर विशेष चेकिंग अभियान जारी रहा। बॉर्डर से पहले पड़ने वाले डिगनिया तिराहे पर भी एसएसबी तैनात रही और आने-जाने वालों की चेकिंग की। जंगल के इलाके में भी जवानों की तादाद बढ़ा दी गई है, ताकि इन रास्तों से कोई सीमा पार न हो सके। चेकिंग के बाद ही लोगों को नेपाल जाने दिया गया।
विज्ञापन

लखनऊ के काकोरी दुबग्गा में एटीएस ने रविवार को दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि उनके करीब पांच अन्य साथी फरार हो गए थे। यह लोग बॉर्डर के सहारे नेपाल न चले जाएं इस आशंका में बॉर्डर पर एसएसबी को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश मिले थे। रविवार से ही एसएसबी बॉर्डर पर सतर्कता से चेकिंग भी करने लगी थी। सोमवार को भी पूरा दिन सघन चेकिंग अभियान चला।
एसएसबी की तरफ से बॉर्डर पर जवानों को भी बढ़ाया गया है जो सीमा के अलावा जंगली रास्तों, नदी घाटों पर भी बराबर नजर रखे हुए हैं।
पहले भी नेपाल भागने की फिराक में रह चुके हैं अपराधी
हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या करने के बाद हत्यारे भी नेपाल बॉर्डर तक गए थे। पलिया में अपने साथियों की मदद से बॉर्डर पार करने की फिराक में थे मगर वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए थे। बाद में वापस पलिया होकर निकल गए थे।
विज्ञापन

लखनऊ में आतंकवादी पकड़े जाने के बाद उनके साथी फरार हो गए थे, जिसके चलते बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ाई गई है। प्रेशर कुकर बम उनके पास से बरामद हुए हैं ऐसे बम नेपाल में विप्लव गुट वाले लोग भी इस्तेमाल करते हैं। इससे फरार हुए साथियों की नेपाल जाने की संभावना को देखते हुए बॉर्डर पर काफी चौकसी बढ़ाई गई है। -मुन्ना सिंह, कमांडेंट, एसएसबी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें