उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे विधायक ने पूछे सवाल, बच्चे नहीं दे सके जवाब
सकटू उच्च प्राथमिक विद्यालय सकटूपुरवा यूनिफॉर्म वितरण कार्यक्रम में पहुंचे विधायक रामकुमार वर्मा का सम्मान किया गया। विधायक ने कक्षा आठ की छात्रा चेतना देवी व सोमा श्री से ब्लॉक और थाने का नाम पूछा तो वह नहीं बता सकी। कक्षा सात की छात्रा सात का पहाड़ा भी नहीं सुना सकी। इसके अलावा इसी कक्षा के छात्र विवेक से विधायक ने मुख्यमंत्री का नाम पूछा तो उसने अखिलेश यादव बताया। बच्चों की इस शिक्षा को देखकर विधायक ने नाराजगी जताई। उसके बाद न्याय पंचायत गंगाबेहड़ के बच्चों को यूनिफॉम वितरण किया गए। इस दौरान नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जगन्नाथ यादव, बलनविंदर सिंह, रूप सिंह यादव, निर्मल चतुर्वेदी, शैलेष श्रीवास्तव, मोहित सक्सेना, अशोक चौधरी, दीपक जायसवाल, डीएस मौर्य आदि मौजूद रहे।