फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘समूहों के कर्ज हों माफ, महिला चिकित्सक, सर्जन की हो नियुक्ति

विज्ञापन
पलिया (लखीमपुर खीरी) तहसील में महिलाओं को संबोधित करतीं ऐपवा जिलाध्यक्ष। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की जिलाध्यक्ष आरती राय के नेतृत्व में महिलाएं तहसील पहुंचीं। यहां भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी ने भी महिलाओं को संबोधित किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया, जिसमें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के कर्ज माफ करने, एक लाख रुपये तक का निजी कर्ज जो लिए गए हैं लॉकडाउन के दौर की सभी किस्त माफ करने, सभी छोटे कर्जों की वसूली 31 मार्च 2021 तक रोकने, एक लाख रुपये तक के कर्ज को ब्याज मुक्त करने समेत स्वयं सहायता समूह की कई मांगों को रखा। जबकि दूसरा ज्ञापन खीरी सीएमओ को संबोधित दिया, जिसमें कि पलिया सीएचसी में महिला डॉक्टर व सर्जन की तैनाती न होने से महिलाओं को दिक्कतें आती हैं। ऐपवा मांग करती है कि पलिया में पूर्णकालिक महिला चिकित्सक की नियुक्ति की जाए, सरकारी अस्पताल में सर्जन की व्यवस्था की जाए तथा अस्पताल में ही सभी तरह की जांच व दवाईयों और दवाइयों का इंतजाम हो। इस दौरान राजकुमारी, मुराती देवी, शभावती देवी, ज्ञांती देवी, ऐवाती देवी, तेतरी देवी व ललिता समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें