धौरहरा। सिसैया गांव निवासी रफीक के खेत में बुधवार की शाम पांच बजे अजगर आ गया। इसे देखकर किसान घबरा गया। उसने रेंजर को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। रेंजर अनिल शाह ने बताया कि अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है।