पुरस्कार प्राप्त करते अजबापुर चीनी मिल के अधिकारी। स्रोत : चीनी मिल
मैगलगंज। गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर की तरफ से आयोजित वार्षिक मिठास मेला में इस वर्ष भी डीसीएम श्रीराम शुगर मिल अजबापुर ने लगातार पांचवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रदेश की सभी प्रमुख चीनी मिलों ने अपने-अपने स्टाॅल लगाकर तकनीकी नवाचार, कृषि अनुसंधान और गन्ना विकास कार्यों की प्रदर्शनी प्रस्तुत की। इस दौरान अपर गन्ना आयुक्त एवं निदेशक, गन्ना विकास विभाग वीके शुक्ल ने सभी प्रदर्शनी स्टाॅलों का निरीक्षण किया। डीसीएम श्रीराम यूनिट अजवापुर की सराहना की। मूल्यांकन के बाद डीसीएम श्रीराम ग्रुप को प्रथम स्थान, रोजा शुगर मिल को द्वितीय और निगोही शुगर मिल को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में डीसीएम श्रीराम शुगर यूनिट, अजबापुर के उपाध्यक्ष पीके सिंह को अपर गन्ना आयुक्त वीके शुक्ल ने स्मृति चिह्न एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। संवाद