फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मंडलीय प्रदर्शनी के लिए ऐमन, लायबा का मॉडल का चयनित

विज्ञापन
जीआईसी में विज्ञान प्रदर्शनी देखते सीडीओ अनिल कुमार सिंह।
विज्ञापन
जीआईसी में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगी। उद्घाटन सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने किया। भ्रमण के दौरान मॉडलों का निरीक्षण कर इनकी उपयोगिता की जानकारी कर छात्र-छात्राओं की हौसलाफजाई की। निर्णायकों ने जूनियर वर्ग से अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा ऐमन सिद्दीकी एवं सीनियर वर्ग में लायबा अंसारी के मॉडल को प्रथम विजेता घोषित किया।
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राजेश कुमार, सैय्यद मोहम्मद एजाज एवं मीनू माहेश्वरी रहीं। इन्होंने जूनियर वर्ग से लाइफ सेविंग स्टिक बनाने वाली अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा ऐमन सिद्दीकी को प्रथम, फ्रिज विदआउट इलेक्ट्रिसिटी बनाने वाले विद्या निकेतन इंटर कॉलेज गोला के छात्र आयुष पटेल को द्वितीय एवं सिक्योरिटी हेलमेट बनाने वाले भारतीय इंटर कॉलेज मैगलगंज के छात्र भास्कर कटियार को तृतीय विजेता घोषित किया। वहीं आकाश, सचिन यादव, नसरा, मानू एवं अमित कुमार के मॉडल सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में अबुल कलाम गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा लायबा अंसारी प्रथम, जीआईसी के छात्र तुषार कश्यप द्वितीय, कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला के छात्र आशीष कुमार का मॉडल तृतीय विजेता रहा। वहीं प्राची श्रीवास्तव, सुभी दीक्षित, अरिबा परवेज, पूर्वी शुक्ला एवं विकाश शर्मा का मॉडल सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित हुआ। प्रभारी डीआईओएस डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे एवं जीआईसी प्रधानाचार्य विपिन मिश्रा ने विजेता छात्र छात्राओं केे प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जीआईसी के देवेंद्र निगम, मोहम्मद नईम, गिरिजा शंकर पांडे आदि मौजूद रहे। संचालन जीआईसी धौरहरा के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें