चकपुर्वा गांव में तेजी से कटान करती शारदा नदी
बिजुआ। बिजुआ की ग्राम पंचायत करसौर के मजरा चकपुरवा में तीन दिन शांत रहने के बाद शारदा नदी ने फिर कटान शुरू कर दिया है। बचे पांच घरों में से कंधईलाल का घर कटकर नदी में समा गया। कटान करते हुए शारदानदी गांव के पंचायत भवन के पास पहुंच गई है। कटान से कोरियाना की तरह चकपुरवा का भी नामोनिशान मिटने के कगार पर है।
लेखपाल अविनाश मिश्रा ने बताया कि कटान पीडि़तों के लिए ग्राम पंचायत मालपुर में करीब 80 डिस्मिल जगह चिह्नित की गई है। यहां 30 से 35 परिवार पुनर्वासित हो सकते हैं। एसडीएम गोला रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि करीब एक महीने पहले ही लोगों ने गांव खाली कर दिया था। कुछ मकान और पंचायत भवन बचा है, जो कटान की जद में है।
कटान पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जा रही है। बाढ़ राहत किटें दो बार बांटी जा चुकी हैं। पुनर्वास के लिए लेखपाल और कानूनगो को पडोसी ग्राम पंचायतों में भूमि चिह्नित करने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
चकपुर्वा गांव में तेजी से कटान करती शारदा नदी