फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जीत के बाद विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे विजयी प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
शुचिता, सुरक्षा और पारदर्शिता के पुख्ता इंतजामों के साथ होगी मतगणना
विज्ञापन

डीएम, एसपी ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। प्रशासन ने मतगणना की शुचिता, सुरक्षा और पारदर्शिता के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी गणेश प्रसाद साहा ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय सिंह के साथ मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मतगणना निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी। यदि प्रत्याशी या उनके एजेंट मतगणना कार्य प्रभावित करने का प्रयास करेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
अफसरों ने मतपेटियों को स्ट्रांग रूम से मतगणना मेजों तक ले जाने वाले मार्गों को देखा और उन्हें पूरी तरह सुरक्षित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, मतगणना मेजों की व्यवस्था, प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता के बैठने की व्यवस्था को भी देखा। मतगणना परिसर में अनाधिकृत लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना स्थल पर रहेंगी पाबंदियां
मतगणना स्थल पर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कई पाबंदियां लगाई गई हैं। मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन, आइपैड, लैपटाप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और माचिस समेत शस्त्र आदि लेकर जाने पर पाबंदी होगी। मतगणना केंद्र में सिर्फ पासधारकों और आयोग से प्राधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश मिलेगा। विजेता उम्मीदवार जीत का जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। सुबह सात बजे उम्मीदवारों और निर्वाचन अभिकर्ताओं के समक्ष स्ट्रांग रूम खोला जाएगा और सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होकर मतगणना समापन तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें