फरधान क्षेत्र के लीलाकुआं चौराहे पर सड़क दुर्घटना के बाद सड़क पर बैठे परिजन। संवाद
फरधान। थाना के लीलाकुआं चौराहे पर डीसीएम की चपेट में आने से स्कूटी सवार कक्षा 11 के छात्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक छात्र के परिजनों ने रस्सी लगाकर सड़क जाम कर दी। डीसीएम चालक को पकड़कर सामने लाने की जिद पर अड़े रहे।
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव अमघट निवासी ललित वर्मा कक्षा 11 में लीलाकुआं के ओमसाईं इंटर कालेज में पढ़ता है। वह अपने दोस्त सहपाठी अंश शुक्ला निवासी गुलचौरा के साथ स्कूटी से लखीमपुर कोचिंग पढ़ने गया था। कोचिंग से वापस आते समय लखीमपुर बेहजम मार्ग पर लीलाकुआं चौराहे पर बेहजम की तरफ से आ रही डीसीएम की चपेट में आ गई। दुर्घटना में 17 वर्षीय ललित वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंश शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक ललित वर्मा के शव को परिजनों की सहमति से पुलिस एम्बुलेंस से मोर्चरी भिजवा रही थी। उसी समय किसी बात को लेकर मृतक के परिजन भड़क गए और एंबुलेंस से शव को नीचे उतारकर लीला कुआं चौराहे पर रख दिया। दोनों तरफ रस्सी बांधकर सड़क जाम कर दी। मृतक के परिजन मौके पर उच्च अधिकारियों के आने की मांग करने लगे। देर शाम ताक सड़क जामकर हंगामा चलता रहा।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया दोनों छात्र बैटरी वाली स्कूटी से लखीमपुर से वापस आ रहे थे। डीसीएम और डीसीएम चालक को कब्जे में ले लिया गया है।
परिजनों को समझा बुझाकार जाम खुलवा दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।र