फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गृहकर-जलकर के बाद अब वसूला जाएगा कूड़ा टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गृहकर और जलकर वसूल करने के बाद अब लखीमपुर शहर वासियों से कूड़ा टैक्स वसूला जाएगा। नगर पालिका इसको लेकर मोहल्लों के घरों की जानकारी एकत्र कर रही है। शहरवासियों से कूड़ा कलेक्शन के नाम पर पचास रुपये प्रति माह वसूल किए जाएंगे। फिलहाल अभी तक डोर टु डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य फ्री में कराया जा रहा था।
विज्ञापन

नगर पालिका ने मोहल्लों की गंदगी को समाप्त करने के लिए डोर टु डोर कूड़ा कलेक्शन योजना की शुरूआत की गई थी। कर्मचारी मोहल्लों में जाकर घर-घर कूड़ा उठा रहे थे। शहरवासियों से इस सुविधा के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा था, लेकिन अब लिया जाएगा। नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि कई बार कहने के बाद भी लोग घरों का कूड़ा मोहल्लों के चौराहों पर डाल देते हैं।
इससे गंदगी फैलती है। इन्हीं तमाम समस्याओं को समाप्त करने के लिए अब शहरवासियों से 50 रुपये प्रति घर के हिसाब से शुल्क वसूल जाएगा। यूजर चार्ज लेने के लिए नगर पालिका के सुपरवाइजर जाएंगे, शुल्क की रसीद भी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें