फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अहिराना, कोरियाना के बाद अब नयापुरवा में भी कटान

Wed, 19 Jul 2023 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में फूलबेहड़ और बिजुआ में शारदा नदी का लगातार कहर जारी है। फूलबेहड़ के अहिराना व ब्लॉक बिजुआ में कोरियाना गांव के बाद अब शारदा नदी ने नयापुरवा गांव में कटान शुरु कर दिया है। नदी तेजी से गांव की ओर बढ़ रही है। अगर जलस्तर बढ़ा तो और मुसीबत बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

बता दे कि फूलबेहड़ के अहिराना गांव में जहां पिछले 24 घंटे में 11 घर नदी में समा गए हैं, वहीं दो दर्जन घर कटान की जद में हैं। जबकि, अब तक कुल 50 घर कट चुके हैं, जबकि बिजुआ ब्लॉक के कोरियाना गांव में 20 एकड़ से ज्यादा की खेती घाघरा नदी में समा गई है। अभी तक छह घर कट चुके हैं। 31 घर निशाने पर हैं। पूरा गांव 31 घरों का ही है।
कोरियाना गांव में कटान के बाद अब शारदा नदी का रुख नयापुरवा गांव की ओर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शारदा नदी का पानी बिलकुल गांव के करीब पहुंच चुका है। ग्रामीण दहशत में हैं। उनका कहना है कि पिछले साल भी नदी ने काफी तबाही मचाई थी। घरों में नदी से आई सिल्ट घुस गई थी। काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि नया पुरवा में करीब 16-17 घर हैं, जिन पर भी कटान का खतरा मंडराने लगा है.
विज्ञापन


बनबसा से पानी आया तो बढ़ेगा जलस्तर, अभी खतरे के निशान से नीचे शारदा नदी
- पलिया में ऐहतियातन अलर्ट जारी
लखीमपुर खीरी। बनबसा बैराज से 38,774 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जिले में शारदा नदी में उफान आ सकता है। पलिया में नदी का जलस्तर खतरे के निशान के बराबर बना हुआ है। इसलिए पलिया क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, अभी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे ही है, लेकिन जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ का खतरा हो सकता है।
बाढ़ खंड शारदानगर के मुताबिक बनबसा बैराज से नदी में 38,774 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। नदी में खतरे के निशान का जलस्तर 221.70 मीटर है, लेकिन मौजूदा वक्त में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से दो मीटर नीचे 219.25 मीटर बना हुआ है। पलिया में शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के बराबर 154 मीटर पर बना हुआ है। शारदा बैराज में नदी का जलस्तर 134.90 मीटर बना हुआ है, जो कि खतरे के निशान 135 मीटर से एक मीटर नीचे बना हुआ है। घाघरा बैराज में नदी में खतरे का निशान 136.78 मीटर पर है, जबकि यहां भी नदी का जलस्तर एक मीटर नीचे 135.20 मीटर पर बना हुआ है।
अहिराना और कोरियाना गांव में कटान हो रहा है। लेकिन, अभी नदियों का जलस्तर सामान्य बना हुआ है। कही भी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन फिर भी नजर रखी जा रही है। -संजय कुमार सिंह, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें