जिसमें उसमें करीब एक क्विंटल 40 किलो का अंतर निकला। किसानों ने गन्ना समिति चेयरमैन दिलावरजीत सिंह को बुलवा लिया। इसके बाद गन्ना समिति सचिव नंदलाल और गन्ना परिषद के एससीडीआई सीपी त्रिपाठी को भी बुलवा लिया गया। जांच की गई तो दोनो कांटों में अंतर निकला। इस बीच मिल में चीनी तौल कराने वाले कांटे पर जांच की गई तो बमनगर के सामान वजन पाया गया। अध्यक्ष दिलावरजीत सिंह ने चीनी मिल जीएम ओपी राय को बुलाया। उन्होंने किसानों की शिकायत को सुना और चीनी तौल कराने वाले कांटों को फिटर से सही कराया। तब जाकर शुक्रवार रात एक बजे गन्ने की तौल शुरू हुई। किसानों, गन्ना समिति चेयरमैन दिलावरजीत सिंह और सचिव ने चेतावनी दी कि भविष्य में घटतौली की पुनरावृत्ति न हो नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर किसान सुरजीत सिंह, बिट्टू, अमरजीत सिंह, जगजीत सिंह, बिन्नी, गंगेश त्रिपाठी मौजूद रहे।