फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ की घटना का विरोध: लखीमपुर खीरी के मितौली में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डीजीपी का फूंका पुतला

Tue, 05 Sep 2023 01:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

मितौली में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी के साथ लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर प्रमुख सचिव व डीजीपी का पुतला फूंका है।
विज्ञापन
मितौली में अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ की घटना के विरोध में बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वाहन पर लखीमपुर खीरी में सेंट्रल बार एसोसिएशन तहसील मितौली के अध्यक्ष सरोज अवस्थी व महामंत्री बलराम सिंह पाल की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी के साथ लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर प्रमुख सचिव व डीजीपी का पुतला फूंका है। 

विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने हापुड़ के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण किए जाने, महिला अधिवक्ताओं को पीटने व बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किए जाने के दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने, अधिवक्ताओं के खिलाफ लिखे गए फर्जी मुकदमे वापस लिए जाने, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने व हापुड़ के घायल अधिवक्ता को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। 


 

विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में ये अधिवक्ता रहे शामिल 

विरोध प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, राजीव मिश्रा, पूर्व महामंत्री पंकज बाजपेई, दिनेश यादव, सरोज दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, संयुक्त मंत्री संदीप राठौर, संजय कांत मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, ऑडीटर आशीष बाजपेई, आशीष मिश्रा, प्रभाकांत शुक्ला, नीरज कुमार, राम अवतार मिश्रा, प्रदीप बाजपेई, विमल शुक्ला, गिरीश श्रीवास्तव, मुकेश मिश्रा, उमेश पाल, कृष्णकांत राठौर, पवन पुष्कर, अवनीश तिवारी, उमाकांत तिवारी, पुनेश राज, अमिताभ पांडे, अखिलेश कुमार, संतोष राज, गणेश दीक्षित, शिवा, प्रशांत मिश्रा, रत्नेश कुमार, नीरज कुमार, प्रभात अवस्थी, श्याम जी पांडे, बृजेश मिश्रा, तेजकरन, अभिषेक तिवारी सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें