फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: साथी पर एफआईआर होने पर भड़के अधिवक्ता, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए अ​धिवक्तागण- स्रोत अ​धिवक्ता
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मानवाधिकार सुरक्षा समिति के संयोजक अजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनके साथी अधिवक्ता रामचंद्र गौतम पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमे को स्पंज कर झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अधिवक्ताओं ने एएसपी पवन गौतम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ता अजय पांडेय ने बताया कि पलिया बार एसोसिएशन सहित जनपद के अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश है। इस झूठी एफआईआर वापस नहीं की गई तो वह लोग आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। कहा कि पलिया बार एसोसिएशन की ओर से तहसीलदार पलिया को पूर्व में ज्ञापन दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि अधिवक्ता रामचंद्र गौतम ने अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाई और उसकी शिकायत की तो उनको दबाने के लिए झूठी एफआईआर लिखा दी गई। मानवाधिकार सुरक्षा समिति इसका विरोध करती है। ज्ञापन पर कार्यवाही नहीं हुई तो अधिवक्तागण व मानवाधिकार सुरक्षा समिति धरना प्रर्दशन व आंदोलन का बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें