लखीमपुर खीरी। प्रधानों की मृत्यु के बाद 13 ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत सदस्य के पास थी। 26 मई को प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद उन गांवों की जिम्मेदारी संबंधित एडीओ पंचायत को दी गई है। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि कुंभी ब्लाॅक की पंचायत चांदामऊ, हैदराबाद, किरतापुर, परसपुर, दरिया बाद करमपुर, लखीमपुर में वाजपेयी, नकहा में सरसवा रेहरिया खुर्द, पसगवां में सुनौआ, सिसौरा सहमत, मोहम्मदी में पटना, सर्वांगपुर, रमियाबेहड़ में सिसैया, ईसानगर में खनवापुर पंचायत शामिल है। डीपीआरओ ने निर्देश दिए कि वित्तीय अनियमितता, शासकीय धनराशि का दुरुपयोग पाए जाने की स्थिति में नामित प्रशासक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए धनराशि की वसूली की जाएगी। संवाद