फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वाईडीसी में बीए छोड़कर बीकॉम और बीएससी के प्रवेश 18 से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में पहली मेरिट सूची मंगलवार देर शाम जारी कर दी गई। बीए को छोड़कर बीएससी गणित और बीकॉम की सूची जारी करते हुए प्रवेश 18 से लिए जाएंगे। कॉलेज प्रशासन का दावा है कि आने वाले कुछ दिनों में बीए की भी मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। पहली सूची में नाम आने वाले छात्र-छात्राएं जल्द से जल्द फीस जमा करते हुए प्रवेश सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन

वाईडीसी में बीकॉम में 360 व बीएससी की 600 सीटों पर प्रवेश शुरू कर दिए गए हैं। कॉलेज में सात मई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई थी। करीब दो महीने चली प्रवेश प्रक्रिया के बाद अब पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। बीए और बीएससी बायो में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।
वाईडीसी प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि मेरिट के हिसाब से कॉलेज आकर निर्धारित फीस जमा कर दें और अपनी सीट सुनिश्चित कराएं। साथ ही परास्नातक (एमए-हिन्दी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, दर्शनशास्त्र व राजनीति विज्ञान, एमकाम वाणिज्य, एमएससी-वनस्पति विज्ञान) कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन यथावत जारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें