फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट दिखी तो एडमिन जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म य व्हाट्सएप ग्रुप पर अगर कोई भी भड़काऊ, भ्रामक सामग्री पोस्ट की गई तो सीधे तौर पर एडमिन जिम्मेदार माने जाएंगे और पुलिस कार्रवाई करेगी। चुनाव आयोग के निर्देश पर 24 घंटे सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप. फेसबुक, एक्स हैंडल पर कोई भी ऐसी पोस्ट न डालें, जिससे मुश्किल में पड़ जाएं। भ्रामक, भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा, साथ ही ग्रुप एडमिन पर भी कार्रवाई की जाएगी। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी संजय सिंह ने सभी को सलाह दी कि वह या तो ग्रुप के सदस्यों को नियमों की जानकारी दें, या फिर अपने ग्रुप को ओनली एडमिन पर कर लें।
ऐसा नहीं किया और नियम उल्लंघन से संबंधित पोस्ट प्रसारित हुई है तो सीधे आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज होगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर सक्रिय सभी ग्रुपों पर पुलिस कंट्रोल रूम से भी नजर रख रहा है।
विज्ञापन


सी-विजिल एप पर करें शिकायत, 100 मिनट में होगी कार्रवाई
अपर जिला निर्वाचन अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने सी-विजिल एप शुरू किया गया है। कोई भी नागरिक कहीं भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता हुआ देखता है तो उससे संबंधित फोटो, वीडियो, ऑडियो व अन्य साक्ष्य इस एप अपलोड कर सकते हैं। शिकायत के बाद 100 मिनट में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें