फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ने कसे पुलिसकर्मियों के पेंच, सुरक्षा इंतजामों पर थाना प्रभारियों से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एडीजी जोन लखनऊ ने पुलिस लाइंस सभागार में बैठक कर अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने मातहतों के पेंच कसते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार मेें एडीजी लखनऊ जोन एसएम सावत ने थाना वार अपराधों की समीक्षा की। लंबित विवेचनाओं की प्रगति जानी। शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार संपन्न कराने के लिए अब तक की गई कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारियों से पूछताछ की। जिन घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं हुआ। उनका खुलासा शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने मातहतों को अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बीट प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दिया। न्यायालय में विचाराधीन वादों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए अभियोजन अधिकारियों, एसपीओ और एपीएच को निर्देश दिए। बैठक में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम, एएसपी शैलेंद्र लाल, सभी सीओ, प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें