फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अभिनेता राजपाल यादव ने किया मेधावियों को पुरस्कृत

Sun, 16 Nov 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
एसएचएम एकेडमी में मेधावी को पुरस्कार देते फिल्म अ​भिनेता राजपाल यादव। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
सिकंदराबाद। धुमराडीह के एसएचएम अकादमी का वार्षिकोत्सव स्पंदन धूमधाम से मनाया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। अकादमी के संस्थापक संजय सिंह, अवधेश सिंह और प्रबंधक अभय प्रताप सिंह ने स्मृति चिह्न देकर अतिथियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य आशा तिवारी ने कहा कि अच्छी शिक्षा ही जीवन को नया रूप प्रदान करती है। प्रबंधक अभय प्रताप सिंह ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर गोला विधायक अमन गिरी और बीजेपी जिला मंत्री बृजेश सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें