लखीमपुर खीरी। एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने सोमवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में ट्रांसपोर्टर के साथ बैठक की। कहा कि होली पर यात्रियों की भीड़ अधिक होने के चलते कुछ निजी बसें मनमानी तरीके से संचालित करते हैं। क्षमता से अधिक सवारियों को बिठाने के साथ ही अधिक किराया भी वसूलते हैं, जो नियमों के खिलाफ है। निगरानी के लिए टीमें लगाई गई हैं। ट्रांसपोर्टर को निर्देश दिए कि होली पर कोई भी वाहन क्षमता से अधिक सवारियों को न बैठाएं। चालक नशे की हालत में वाहन का संचालन न करें और अधिक किराया की वसूली न की जाए। संवाद