गोला गोकर्णनाथ। बजाज चीनी मिल में हंगामा करने के मामले में पुलिस ने किसान नेता श्रीकृष्ण वर्मा और उनके साथियों पर धारा 144 के तहत शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कस्बा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि शनिवार को बजाज चीनी मिल से सूचना मिली कि अजान निवासी श्रीकृष्ण वर्मा अपने 20 से 25 साथियों के साथ गन्ना मिल के तौल कांटे पर तुलाई नहीं होने दे रहे हैं। वह मौके पर पहुंचे तो श्रीकृष्ण वर्मा ने अपने साथियों के साथ तौल कार्य रुकवा रखा था। जिले में धारा 144 लागू होने के संबंध में अवगत कराया लेकिन उसके बावजूद नहीं माने और धरना देकर शांति व्यवस्था भंग की। पुलिस ने किसान नेता और उनके साथियों पर शांतिभंग करने का मामला दर्ज कर किया है। संवाद