फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। थाना क्षेत्र के आशिकनगर गांव में खेत की सिंचाई कर रहे एक किसान की बिजली पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन

फत्तेपुर चौकी क्षेत्र के आशिकनगर गांव निवासी 58 वर्षीय कृष्णकुमार अवस्थी पुत्र स्वामी दयाल बृहस्पतिवार रात खेत की सिंचाई कर रहे थे। खेत के बगल में फसल की रखवाली कर रहे किसान के मुताबिक, कृष्ण कुमार रात करीब 12 बजे चीखने चिल्लाने लगे। जब वह मौके पर पहुंचे तो रात के अंधेरे में कुछ दिखाई न देने के कारण वह गांव जाकर परिजनों को बुलाकर लाया। मौके पर कृष्णकुमार मृत अवस्था में पड़े मिले। आशंका जाहिर की जा रही है कि किसी जंगली जानवर को देख वह शोर मचाते हुए उससे बचने के लिए बिजली पोल पर चढ़ने का प्रयास कर रहे होंगे तभी पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी। रात में ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना मैगलगंज पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अनिल कुमार और चौकी प्रभारी फत्तेपुर उदयवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिजली लाइन कटवाते हुए शव खेत से बाहर निकलवाने के बाद हुए कब्जे में ले लिया। सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें