फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: अंडरपास में भरे पानी में डूबकर बच्चे की मौत, परिजनों ने जताई ये आशंका

Sun, 30 Oct 2022 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

बच्चा घर से टहलने निकला था। देर शाम तक वापस न आने पर परिवार वालों को चिंता हुई तो परिजन उसकी तलाश में निकले। तलाश करने के दौरान फरधान और रजागंज के बीच रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास में भरे पानी में अर्पित का शव उतराता हुआ मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र के उद्यानपुर गांव निवासी ओमप्रकाश उर्फ गुड्डू के 12 वर्षीय पुत्र अर्पित कुमार का शव गांव के निकट रेलवे अंडरपास में भरे पानी में उतराता मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाद गांव निवासी ओमप्रकाश उर्फ गुड्डू का 12 वर्षीय पुत्र अर्पित कुमार घर से टहलने निकला था। देर शाम तक वापस न आने पर परिवार वालों को चिंता हुई तो परिजन उसकी तलाश करते हुए गांव के निकट खेतों की ओर गए। तलाश करने के दौरान गांव के संपर्क मार्ग पर स्थित फरधान और रजागंज के बीच रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास में भरे पानी में अर्पित का शव उतराता हुआ मिला। बालक का शव देख परिवार में कोहराम मच गया।

पिता और परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का संदेह व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की। हालांकि किसी से रंजिश होने से भी इनकार किया है। सूचना पर पहुंचे हैदराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें