फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में डूबकर तीन साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। सिंगाही देहात के बालकरामपुरवा में पंचायत भवन निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूब कर तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

सिंगाही देहात के बालकरामपुरवा निवासी बबलू ने बताया कि पंचायत भवन बनाने के लिए ढाई साल पहले आबादी के नजदीक गड्ढा खोदकर मिट्टी पटाई की गई थी। लोगों के मिट्टी खोद लेने के कारण गड्ढा तालाब बन गया था। इस गड्ढे में पानी भरा हुआ था। शुक्रवार दोपहर ढाई बजे उसकी तीन वर्षीय पुत्री आराध्या खेलते-खेलते तालाब में गिर गई। बच्ची के न दिखने पर मां गुड़िया और परिवार के अन्य लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान करीब आधे घंटे बाद बच्ची का शव गड्ढे के पानी में उतराता दिखाई दिया। मां के चीखने चिल्लाने पर लोग गड्ढे के पास इकट्ठा हो गए। गांव वालों ने उसे निकाला ।
बताते हैं कि जब आराध्या अपने घर के 50 मीटर दूर अकेले घर से बाहर आई तो पड़ोस के राजेश आदि ने उसे घर जाने को कहा। जिस पर घर वापस हो गई। कुछ देर बाद वह फिर खेलते हुए आई और डूब गई। जब उसकी मां गुड़िया बच्ची को तलाश कर रही थी तभी पड़ोस के लोगों ने घर के बाहर खेलने की बात बताई। पानी में डूबने की आशंका से परिवार के लोग गड्ढे की तरफ गए और तलाश शुरू की। इसी बीच पानी में उतराता उसका शव दिखाई दिया। बाहर निकलने पर उसकी सांस नहीं चल रही थी। वह बच्ची को डाक्टर के पास लेकर गए, जहां डाक्टर ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। उधर बीडीओ राकेश सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें