फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: ट्रक से निकले पटरे की चपेट में आकर महिला की मौत, सहेली के साथ निकली थीं वॉक पर

Thu, 06 Oct 2022 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

भीरा कस्बे में बुधवार सुबह हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला वनबीट अस्पताल के आगे इलाहाबाद बैंक के सामने पहुंची तो मैलानी की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के भीरा कस्बे में बुधवार सुबह वॉक के लिए निकलीं दो महिलाएं ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गईं, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरी का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


नितिन कुमार राठौर की पत्नी आरती राठौर और विकास उर्फ बिट्टू वालिया की पत्नी सोनी वालिया रोज की तरह बुधवार को भी सुबह करीब साढे़ चार बजे घर से वॉक के लिए गई थीं। जब दोनो वनबीट अस्पताल के आगे इलाहाबाद बैंक के सामने पहुंची तो मैलानी की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गईं। परिवार वालों को पता चला तो महिलाओं को अस्पताल ले गए।

जहां पर उपचार के बाद सोनी वालिया की हालत में सुधार हो गया लेकिन आरती राठौर (26) की गंभीर हालत देखते हुए परिवार के लोग पलिया ले गए। जहां आरती ने दम तोड़ दिया। दुकानदारों ने बताया कि बताते हैं ट्रक का डाला बंद करने वाले पटरे बाक्स से काफी बाहर निकले हुए थे। ट्रक की रफ्तार तेज थी। जिससे टकराकर दोनों महिलाएं घायल हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें