ममरी। हैदराबाद थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर छह वर्ष तक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले पॉक्सो एक्ट के आरोपी हिमांशु दीक्षित निवासी कोटवारा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक बलवंत सिंह शाही ने बताया कि एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवती ने ग्राम कोटवारा निवासी युवक हिमांशु दीक्षित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा था कि जब वह 17 वर्ष की थी, तभी से हिमांशु दीक्षित शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अब शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है। संवाद