पसगवां। कस्बा बरवर में एक किसान ने पड़ोसी खेत मालिक पर जहरीले कीटनाशक का छिड़काव करके छह बीघा गन्ने की फसल सुखा देने का आरोप लगाया है।
कस्बे के मोहल्ला देवी स्थान निवासी सुभाष चन्द्र पुत्र सुरेश चंद्र ने बताया कि उसने ग्राम बढ़वारी ऊधौ निवासिनी श्यामलता पत्नी सरोज कांत की छह बीघा जमीन अदायगी पर रखकर गन्ना बोया था। पड़ोसी खेत मालिक मोहल्ला रोशन नगर निवासी वली अहमद, अली शेर, मोहम्मद हनीफ, लियाकत ने जहरीले कीटनाशक दवा का छिड़काव कर दिया। इससे छह बीघा गन्ना सूख गया। लगभग साठ हजार रुपये की क्षति हुई। सुभाष चंद्र ने बताया कि जब उसने आरोपियों से गन्ना सूखने की शिकायत की, तब आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। सुभाष चन्द्र ने चारों आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद