खेत में कटे पड़े पपीते के पेड़। स्रोत : ग्रामीण
महेवागंज/फूलबेहड़। खेत में खड़ी पपीते की फसल को रंजिशन नष्ट करने में आरोप में ग्रामीण ने पुलिस से शिकायत की है।
फूलबेहड़ थाना के गांव घोसियाना गौरा निवासी शरीफ ने बताया कि उसने खेत में पपीते की फसल लगाई थी। पेड़ काफी बड़े हो गए थे। इनमें फल भी आ गए थे। मंगलवार रात कुछ लोगों ने पेड़ उखाड़ दिए। पीड़ित ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उनका रास्ते को लेकर पुराना विवाद है। किसी न किसी बहाने से आरोपी उसे परेशान करते हैं। किसान ने हजारों रुपये का नुकसान करने का आरोप लगाया है। फूलबेहड़ पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। संवाद