लखीमपुर खीरी। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से युवती को ले जाने के मामले में युवक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर धर्म परिवर्तन कराने और युवती का फर्जी आधारकार्ड बनवाने का आरोप है।
गांव निवासी युवती को मुस्लिम युवक फुरकान पुत्र सराफत अली बहला फुसला कर ले गया था। युवती के पिता ने आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने युवती का धर्म परिवर्तन कराने के साथ उसके आधार कार्ड में जन्मतिथि में हेराफेरी कर फर्जी आधार कार्ड बनवाया और मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह भी किया।
एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर धौरहरा पुलिस ने आरोपी की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से युवती को बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से युवती का फर्जी आधार कार्ड और निकाहनामा बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद