फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में नहाते वक्त तीन बालक डूबे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरजूनगर में विद्यालय से घर वापस लौट रहे तीन बच्चे नाले में नहाते वक्त डूब गए। परिजन और ग्रामीणों ने सभी को निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें एक बच्चे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक बालक की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन

धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के सरजूनगर गांव निवासी रामसरन वर्मा के घर पर रह रहा दरिगापुरपुर जिला बहराइच निवासी उनके साढू राजकुमार का 14 वर्षीय पुत्र हिमांशु, गुदरीपुरवा गांव निवासी रामनिवास वर्मा का 13 वर्षीय पुत्र सौभाग्य और सरजूपुर गांव निवासी रामनरेश का 10 वर्षीय पुत्र शिवांश सौम्यता पब्लिक विद्यालय लखीमपुर से पढ़कर घर लौट रहे थे। वापस आते समय तीनों बालक गांव के पड़ोस नाले में नहाने लगे। नाले में पानी ज्यादा होने के कारण तीनों डूबने लगे। ग्रामीण और परिजन ने आनन फानन में सभी को गंभीर हालत में धौरहरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहा डाक्टर सौभाग्य को मृत घोषित कर दिया। शिवांश की हालत ठीक है। हिमांशु को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें