फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा तटबंध किनारे डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के शारदा तटबंध किनारे मैनहाघाट में शौच के लिए गया युवक गहरे पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। दूसरे दिन घटनास्थल के पास से शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोमवार देर शाम मैनहाघाट निवासी रमेश उर्फ मोटू (40) गांव के पास तटबंध किनारे शौच के लिए गया था। तभी वह गहरे पानी में चला गया। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवारवालों ने तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह काफी देर तलाश के बाद गांव के सामने ही बांध के किनारे पानी में उसका शव उतराता हुआ मिला। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फूलबेहड़ पुलिस ने शव को पानी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फूलबेहड़ थाना प्रभारी अजय राय ने बताया कि मैनहा घाट में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें