निघासन। ढखेरवा चौकी इलाके के गांव ढखेरवा स्थित एक तालाब में डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। यहां के रहने वाले राममूर्ति गौतम का आठ वर्षीय पुत्र सचिन घर से थोड़ी ही दूरी पर तालाब में नहा रहा था। नहाते-नहाते वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घर वालों को जब तक पता चलता उससे पहले ही लड़के की मौत हो गई। बालक का पिता राममूर्ति उत्तराखंड में मजदूरी करने गया है। अचानक हुई बच्चे की मौत के बाद घर वालों में कोहराम मच गया और आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। घर वालों के मुताबिक राममूर्ति को सूचना दे दी गई है, उसके आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। संवाद