गोला गोकर्णनाथ। थाना हैदराबाद क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक बाइक सवार और एक साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई।
रविवार की शाम सिकंद्राबाद रोड पर बघमरा गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार सीतापुर के गुड़ियन मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय जगदीश को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सिकंद्राबाद रोड पर घरथनियां गांव के पास एक साइकिल सवार अधेड़ को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे लेकर सीएचसी आई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मृतक की उम्र 50 वर्ष है। जो गुलाबी रंग का कुर्ता और पायजामा पहने है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। संवाद